होली के बाद रंगों को कैसे उतारें होली खेलने के बाद सबसे बड़ी समस्या होती है रंगो को उतारा कैसे जाए । उस समय तो खेल-खेल में पता ही नहीं चलता कि किसने हमे पक्का रंग लगा दिया। होली के बाद हम सोचते हैं अरे यार ये क्या हो गया। लेकिन घबराने कि बिलकुल जरुरत नहीं है क्योंकि यहाँ मैं आपको रंगो को उतारने के कुछ तरीके बताने वाली हूँ जो आपके घर में ही उपलब्ध हैं । पहला तरीका है खीरे का रस निकाल कर इसमें थोड़ा सा गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिला लें। अब इसे अच्छी तरह से मिलकर चेहरे को इससे साफ़ करें। आपके चेहरे पर लगे दाग धब्बे दूर हो जाएंगे और त्वचा भी खिली-खिली हो जायेगी। दूसरा तरीका है बेसन में निम्बू व् दूध मिलकर उसका पेस्ट बनायें और अपनी त्वचा पर लगाएं । सूखने के बाद हलके हाथों से उसे उतार लें । ध्यान रहे कि हमें ज्यादा रगड़ना नहीं है । उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें । इस तरीके को दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं । तीसरा तरीका है - संतरे के छिलके व् मसूर कि दाल व् बादाम को दूध में पीस कर पेस्ट बनायें । अब इसे पुरे चेहरे पर लगाकर मसाज करें और चेहरा गुनगुने पानी से साफ़ करें । \ अगर ज्यादा गहर...
SaazSazza.com is all about making your life beautiful, be it clothing, jewelry, beauty products and gadgets or home improvement items. You will get all ideas under one blog site. Keep following our blogs and beautify yourself.