Skip to main content

HOLI CELEBRATION IDEAS

 

होली गुलाल घर पर बनाने की आसान विधि

होली रंगों का त्यौहार है । इस त्यौहार पर रंगों का इस्तेमाल ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता । लेकिन हमे इस बात का भी डर होता है की इन रंगो का हमारी त्वचा पर क्या प्रभाव पड़ेगा ।

तो क्योँ ना हम ऐसे रंगो का इस्तेमाल करें जो हमारे घर में बने हो और 10 से 15 मिनट में तैयार हो जाएँ । होली हर्बल गुलाल घर में बेहद आसानी से बन सकते हैं । हम यहाँ पर एक दो नहीं  बल्कि 6 रंगो के गुलाल बनाने की विधि लेकर आये हैं जिससे आपकी त्वचा और बाल भी ख़राब नहीं होंगे ।

तो चलो सबसे पहले हम बनाते हैं हरा गुलाल । हरा गुलाल घर पर बनाने के लिए हम दो विधियों का उपयोग कर सकते हैं । दोनों ही बहुत आसान हैं । पहला तरीका है खुशबूदार हरा रंग बनाने का और दूसरा तरीका है हर्बल वेजिटेबल ग्रीन रंग बनाने का ।

 

खुशबूदार हरा रंग बनाने के लिए आपको चाहिए: 

·   अरारोट पाउडर 

  • खाने वाला हरा रंग

खाने में उपयोग आने वाला हरा रंग आपको किसी भी किरयाने के स्टोर से मिल जाएगा । आप 8-10 चम्मच पाउडर में एक चम्मच हरा रंग अच्छी तरह मिला लें, इस प्रकार आप पायँगी खुशबूदार हरा रंग ।

 आसान विधि 2:  नीम व पालक के पत्ते सूखा लें, इनको हरे धनिये के साथ पीस कर पाउडर बनाये। लीजिये आपका हरा रंग तैयार है, और ज्यादा कलर देने के लिए इसमें थोड़ा खाने वाला हरा रंग भी मिला सकते हैं । खुशबू के लिए इसमें थोड़ा चन्दन पाउडर भी मिला सकते हैं।


पीला गुलाल बनाने की विधि

 पीला गुलाल बनाने  के लिए आपको चाहिए 

·         हल्दी पाउडर

·         चंदन पाउडर

·         चावल का आटा

चम्मच हल्दी पाउडर को चम्मच चावल के आटे और एक चम्मच चन्दन पाउडर के साथ मिला लें । आपका पीला रंग तैयार है ।


लाल गुलाल बनाने की आसान विधि

लाल गुलाल बनाने  के लिए आपको चाहिए 

·         कुमकुम

·         चंदन पाउडर

·         मैदा

3 चम्मच कुंमकुंम को 3 चम्मच मैदे और 2 चम्मच चन्दन पाउडर के साथ मिला लें, बस हो गया आपका लाल रंग तैयार ।

केसरिया गुलाल बनाने की विधि 

·         बेसन

·         केसरिया सिंदूर

·         चंदन पाउडर

केसरिया रंग का सिन्दूर बाज़ार में आसानी से मिल जाएगा नहीं तो हनुमान जी को चढांने वाला सिंदूर भी इस्तेमाल कर सकते हैं । इस सिंदूर का एक चम्मच, २ चम्मच बेसन, व १ चम्मच चन्दन आपस में मिला कर केसरी गुलाल का आनंद ले सकते हैं ।

गुलाबी
गुलाल बनाने की विधि

गुलाबी गुलाल बनाने  के लिए आपको चाहिए 

·         चुकुन्दर

·         अरारोट

·         गुलाब की पत्तिया

चुकुन्दर को कद्दूकस करके सूखा लें। इसको गुलाब की पंखुड़ियों के साथ पीस कर इसका पाउडर बना लें। थोड़ा अरारोट मिला कर मिक्स करे। आपका गुलाबी गुलाल तैयार है। और अधिक रंग लाने के लिए थोड़ा गुलाबी फ़ूड कलर मिलाये, फिर देखें रंग जम जाएगा।

आशा है आप सब को ये होली के रंग बनाने की विधियां पसंद आयी होंगी । आप सब को साज़ सज़्ज़ा टीम की और से होली की बहुत बहुत सुभकामनाएँ । आपका जीवन होली के रंगो जैसे खुशहाल व मंगलमयी हो ।


Google Playstore से हमारा SaazSazza ऐप डाउनलोड करें और अपने सुंदर घर और अपने परिवार के लिए खरीदारी करते समय बचत करें।


Comments